दुनिया में ऐसी कई चीजें हैं जिनके छिपे होने के पीछे हमारे पास कोई तर्क नहीं होता, क्योंकि हम उन पर ध्यान नहीं देते हैं। छत के पंखे का इस्तेमाल तो हम वर्षों से करते आ रहे हैं लेकिन क्या कभी आपने सोचा है की भारत में अधिकतर 3 ब्लेड (3 Blade Ceiling Fan) वाले पंखे का इस्तेमाल किया जाता है वहीं अमेरिका व विकसित देशों में 4 या 5 ब्लेड वाले पंखे इस्तेमाल किए जाते हैं।
आखिर ऎसा क्यों है? इसके पीछे एक खास कारण है जो आपके लिए जानना जरूरी है।
आइए जानते है 5 ब्लेड वाले पंखे के बारे में।
दोस्तों, भारत एक विकासशील देश है यहां अधिकांश लोग मध्यम वर्ग के परिवार से होते हैं। गर्मियों के मौसम के दौरान गर्मी से बचने के लिए पंखे का मुख्य रुप से उपयोग किया जाता है। कुछ प्रतिशत लोग एयर कंडीशनर (AC) या कूलर का भी उपयोग करते हैं।3 ब्लेड वाले पंखे में 5 ब्लेड (5 Blade Ceiling Fan) वाले पंखे की तुलना में कम वजन होता है इसलिए 3 ब्लेड वाले पंखे अधिक तेजी से चलते हैं और बिजली की खपत भी कम करते हैं। इसका मकसद तेजी से ठंडी हवा देना होता है। जबकि अमेरिका जैसे विकसित और ठंडे प्रदेशों में गर्मी से बचने के लिए एयर कंडीशनर का इस्तेमाल किया जाता है, जहां 5 ब्लेड वाले पंखे का इस्तेमाल एयर कंडीशनर की हवा को रूम में फैलाने के लिए किया जाता है। और 5 ब्लेड वाले पंखे यह काम 3 ब्लेड वाले पंखे की तुलना में आसानी से करते हैं। इसलिए अमेरिका में 5 ब्लेड वाले पंखे का इस्तेमाल किया जाता है।
No comments:
Post a Comment