Showing posts with label Android Apps. Show all posts
Showing posts with label Android Apps. Show all posts

Saturday, 5 January 2019

Umang App Kya Hai Puri Jankari Aur Iske Kya Fayde Hai

यह कहना गलत नहीं होगा कि आज हम सब इंटरनेट पर निर्भर हो गए है। छोटे से छोटा काम करने के लिए भी हमें इंटरनेट की जरूरत होती है यहां तक मोबाइल रिचार्ज करने के लिए भी इंटरनेट की जरूरत होती है इस बात से आप अंदाजा लगा सकते हैं की इंटरनेट हमारी जिंदगी का कितना अहम हिस्सा बन गया है। पहले की तुलना में अब हमारा कार्य करने का तरीका बदल गया है, पहले छोटे से छोटा काम करवाने के लिए भी हमें दफ्तरों के चक्कर लगाने पड़ते थे, लेकिन अब जिसे इंटरनेट चलाना आता है वह घर बैठकर भी अपना काम ऑनलाइन कर सकता है।

Umang App Ki Puri Jankari Aur Fayde

Umang app UMANG App kya hai?

केंद्र सरकार ने डिजिटल इंडिया बनाने के लिए ‘UMANG’ ऐप लांच किया है जिसका पूरा नाम Unified Mobile Application For New-Age Governance है, जिसकी मदद से हम केंद्र सरकार व राज्य सरकार की 162 से ज्यादा योजनाओं का डायरेक्ट लाभ उठा सकते हैं और उनके लिए आवेदन भी कर सकते हैं।
उमंग एप को Minister Of Electronic And Information Technology (MEIT) Aur National Of E-Governance Division (NEGD) ने मिलकर बनाया है। इसमें हम सरकारी योजनाओं के साथ सरकारी एजेंसियों की सुविधाओं का भी लाभ उठा सकते हैं। इसलिए उमंग ऐप को 5th Global Conference On Cyberspace के अंतर्गत सामील किया गया है। यह एप्लीकेशन हमारे लिए बहुत अच्छा साबित हो सकता है क्योंकि इस App की खास बात यह है कि इसमें सब सुविधाओं को एक साथ शामिल किया गया है अलग-अलग योजनाओं के लिए दूसरा एप्लीकेशन यूज करने की आवश्यकता नहीं हैं सब सेवाओं का लाभ एक ही एप्लीकेशन से उठा सकते हैं।

किन-किन योजनाओं का लाभ उठा सकते हैं?

UMANG App में जिन सुविधाओं का लाभ उठा सकते हैं वह नीचे लिस्ट में अंकित की गई है। आम लोगों को ध्यान में रखते हुए इसे इंडिया की 10 से अधिक भाषाओं में लॉन्च किया गया है और यह Android, iOS, Windows जैसे सभी मोबाइल ऑपरेटिंग सिस्टम के लिए उपलब्ध कराई गई है।
  1. आयुष्मान भारत
  2. Goods & Service Tax Network
  3. टैक्स भुगतान
  4. नेशनल स्कॉलरशिप
  5. केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड
  6. ई-पाठशाला
  7. National Digital Library of India
  8. All India Council for Technical Education
  9. ड्राइविंग लाइसेंस
  10. पासपोर्ट सेवा
  11. चुनाव आयोग
  12. Digi Locker
  13. पैन कार्ड
  14. Employees' State Insurance Corporation
  15. आधार कार्ड
  16. जीवन प्रमाण पत्र
  17. नेशनल पेंशन योजना
  18. CISF
  19. CRPF
  20. DigiSevak
  21. नेशनल कस्टमर हेल्पलाइन
  22. खोया पाया (Citizen's Corner Of Track Child)
  23. CHILDLINE 1098
  24. National Urban Livelihoods Mission
  25. E-raktkosh(Blood Bank)
  26. भारत गैस
  27. इंडियन गैस
  28. HP गैस
  29. Telecom Regulatory Authority of India
  30. परिवहन सेवा- सारथी
  31. परिवहन सेवा- वाहन
  32. सौभाग्य योजना
  33. स्वच्छ भारत मिशन
  34. भारत बिल पे
  35. बीमा योजना
  36. फसल बीमा योजना
  37. मृदा स्वास्थ्य कार्ड
  38. Buyer Seller - mKisan
  39. किसान सुविधा
  40. अन्नपूर्णा कृषि प्रसार सेवा
  41. प्रधानमंत्री जन धन योजना
  42. प्रधानमंत्री मुद्रा योजना
  43. प्रधानमंत्री उज्जवल योजना
  44. प्रधान मंत्री कौशल विकास योजना
  45. प्रधान मंत्री अवास विकास योजना

Umang App Kaise Use Kare?

  1. UMANG APP का इस्तेमाल करने के लिए सबसे पहले इसे प्ले स्टोर से डाउनलोड करके अपने फोन में इंस्टॉल कर ले
  2. इसके बाद इसे ओपन करें और अपनी पसंद के अनुसार भाषा का चयन करें और इसके आगे टर्म्स एंड कंडीशन का पेज ओपन होगा उसे ध्यान से पढ़ कर नीचे चेक बटन ‘I Agree’ पर क्लिक कर दे और फिर नेक्स्ट बटन दबाएं

  3. इसके बाद अगले पेज में मोबाइल नंबर डालकर OTP Verify करे इसके बाद नीचे MPIN का ऑप्शन दिखाई देगा यहां MPIN सेट करना होगा। इसमें आप अपने अनुसार 4 अंकों का कोई भी पासवर्ड सेट कर सकते हैं।

  4. इसके बाद आपका अकाउंट क्रिएट हो जाएगा और नीचे कंप्लीट माय प्रोफाइल का ऑप्शन दिखाई देगा यहां से ईमेल आईडी, अल्टरनेट मोबाइल नंबर और 2 सिक्योरिटी प्रशन चयन करके उनका सही जवाब देना होगा। यह डिटेल पासवर्ड भूलने पर रिसेट करने के लिए काम आती है।
  5. अब आपका अकाउंट तैयार है यहां से सभी योजनाओं का फ्री में लाभ उठा सकते हैं।

इस बात का ध्यान रखें

UMANG App केंद्र सरकार द्वारा लांच की गई है। इसलिए इसमें केंद्र सरकार की योजनाएं सामील की गई है, अगर आप इसमें अपने State Government की योजनाओं का भी लाभ उठाना चाहते हैं तो रजिस्ट्रेशन के बाद अपने State का चयन करना ना भूले।

Thursday, 3 January 2019

Google Opinion Rewards App Se Paise / Google Play Credit Kaise Kamaye

इंटरनेट पर ऑनलाइन पैसे कमाने के बहुत से तरीके हैं लेकिन उन सब पर विश्वास करना थोडा मुस्किल होता है क्योंकि उनमें से कई कंपनियां फर्जी भी हो सकती है, डर इस बात का रहता है कि काम करने के बाद कंपनी पेमेंट भी करेगी या नहीं लेकिन जब बात गूगल जैसी दिग्गज कंपनी की हो तो उस पर सबको विश्वास हो ही जाता है। गूगल पूरी दुनिया में सबसे विश्वसनीय कंपनियों में से एक है, गूगल के ऎसे बहुत से प्रोडक्ट है जिनसे लोग ऑनलाइन काम करके पैसे कमाते हैं जैसे YouTube, Blogging, AdMob आदि। इसी तरह आज हम गूगल के एक और प्रोडक्ट ‘Google Opinion Rewards’ के बारे में आपको बता रहे हैं जिसमें आप ऑनलाइन पैसे कमा सकते हैं।

Google Opinion Rewards App Se Paise / Google Play Credit Kaise Kamaye

Google Opinion App Google Opinion Rewards App कैसे इस्तेमाल करे ?

गूगल के इस प्रोडक्ट का नाम (Google Opinion Rewards) है, इससे ऑनलाइन पैसे कमाने के लिए स्मार्टफोन में गूगल के ऑफिशियल एप्लीकेशन (Google Opinion Rewards) को इंस्टॉल करना होगा। वैसे तो एंड्राइड फोन में गूगल के बहुत से एप्लीकेशन पहले से इंस्टॉल आते हैं लेकिन इस एप्लीकेशन को गूगल प्ले स्टोर से डाउनलोड करना होगा।

इस तरह कमाए पैसे:-

  1. Browser Push Notification Kaise Disable Kare
  2. Android Phone Ki Battery Kaise Bachaye
  3. Android Mobile Me Long Screenshot Kaise Le
इंस्टॉल होने बाद इसे जीमेल आईडी से साइन अप करवाना होगा। साइन अप होने के बाद स्क्रीन पर एक सर्वे दिखाई देगा, आपको उस सर्वे को कंप्लीट करना होगा। Survey कंप्लीट होते ही उसके पैसे गूगल प्ले स्टोर के अकाउंट में डाल दिए जाएंगे।

पैसे कहाँ खर्च करे ?

इन पैसों से आप Google Play Store से Paid Apps, Paid Songs, Paid Movies कुछ भी खरीद सकते हैं, आप YouTube पर भी इन पैसों से Paid Videos खरीद सकते हैं।
इस एप्लीकेशन को अपने स्मार्टफोन में इंस्टॉल करके रखना है। क्योंकि गूगल इस App पर आपको हर 3 से 4 दिन में कंप्लीट करने के लिए नया सर्वे देता है, इन्हें कंप्लीट करके ऑनलाइन पैसे कमा सकते हैं।

इस बात का जरुर ध्यान रखे

  1. यह आप पर निर्भर करता है कि आप किस भाषा को अच्छे से पढ़ना जानते हो, लेकिन फिर भी मैं आपको यही एडवाइज दूंगा कि गूगल ओपिनियन रिवार्ड्स एप इंस्टॉल करते समय भाषा का चयन हिंदी और इंग्लिश दोनों करें क्योंकि इससे आपको डबल बेनिफिट होगा, अगर आप एक लैंग्वेज सेलेक्ट करते हो तो आपको एक ही लैंग्वेज में सर्वे दिया जाएगा इसलिए हिंदी और इंग्लिश दोनों का चयन करें जिससे आपको हिंदी और इंग्लिश लैंग्वेज में एक साथ दो सर्वे दिए जाएंगे और आपका डबल बेनिफिट होगा।

Saturday, 6 October 2018

Android Mobile Me Long Screenshot Kaise Le

वास्तव में Screenshot स्मार्टफोन में काफी उपयोगी फीचर है, कई लोग इस फंक्शन का उपयोग अनेक कार्यों में करते हैं। लेकिन इतना उपयोगी फीचर होने के बावजूद भी इसमें कुछ प्रतिबंध है, क्योंकि इस फंक्शन से एक बार में स्क्रीन पर दिखाई देने वाली कुछ चीजों का ही स्क्रीनशॉट लिया जा सकता है। इस समस्या को हल करने के लिए Xiaomi ने MIUI में Long Scrolling Screenshot सुविधा को पेश किया है। इस सुविधा के माध्यम से लंबे पेज के स्क्रीनशॉट को आसानी से लिया जा सकता है, आप Panasonic के पिक्चर कैप्चर फीचर साथ इसकी तुलना कर सकते हैं, क्योंकि यह सुविधा एक समान काम करती है। Long Screenshot सुविधा आने के बाद भी हर एंड्रॉइड डिवाइस संभावित रूप से इसका उपयोग करने के लिए सक्षम नहीं है। प्रत्येक एंड्रॉइड डिवाइस में यह फैसिलिटी प्राप्त करने के लिए एक मैथर्ड अप्लाई किया जा सकता है। जिसके माध्यम से कोई भी एंड्रॉयड डिवाइस इस सुविधा को प्राप्त कर सकता है।
यह भी पढ़े- How to Apply for Driving License Online in CSC

Android Mobile Me Long Screenshot Kaise Le ?


यह एक Third Party Application है जो Google Play Store पर उपलब्ध है। इसे विशेष रूप से लोंग स्क्रीनशॉट लेने के उद्देश्य से ही बनाया गया है। इसमें स्क्रीनशॉट लेने की प्रक्रिया बहुत ही सरल है, बस App खोलें और फिर कैप्चर विकल्प का चयन करें। स्क्रीन प्वाइंट के साथ धीरे-धीरे नीचे स्क्रॉल करके स्क्रीनशॉट कैप्चर कर सकते है।

Long Screenshot- को विडियो के माध्यम से समझे।


यह भी पढ़े- Pc Remote Control App | Mobile Se Pc Ko Kaise Control Kare

Long Screenshot के लिए App को किस तरह सेट अप करें।

चरण 1. सबसे पहले Google Play Store से अपने एंड्रॉइड डिवाइस में LongShot App डाउनलोड और इंस्टॉल करें।

चरण 2. अब App ओपन करे और सभी Permissions दें। अब एप्लीकेशन के मेन पेज पर Auto Capture के ऑप्शन को Enable करें।
यह भी पढ़े- Whatsapp Profile Kon Kon Dekhta Hai (Kaise Pata Kare)

चरण 3. फोन के होम स्क्रीन पर आपको स्टार्ट बटन दिखाई देगा। अब आपको उस Page पर जाना होगा जहां से आप स्क्रीनशॉट लेना चाहते हैं, फिर स्टार्ट बटन पर टैप करें।

चरण 4. पहली बार टैप करने के बाद उस पेज को धीरे-धीरे स्क्रॉल करे जहां तक आपको स्क्रीनशॉट लेना है। और अंत में Done बटन पर क्लिक करें।

चरण 5. अब एप्लीकेशन आपको Individual Screenshot दिखाएगा। आपको यहां पर Join बटन पर क्लिक करना होगा और एप्लीकेशन Screenshots को जोड़ देगा। इस तरह आप किसी भी एंड्राइड मोबाइल में Long Screenshot आसानी से ले सकते है।
यह भी पढ़े- Paytm Face Login - Feature

Friday, 5 October 2018

Pc Remote Control App | Mobile Se Pc Ko Kaise Control Kare

Pc Remote Control App


Mobile Se Pc Ko Kaise Control Kare

मोबाइल से अपने Windows Pc को नियंत्रित करना किसी भी व्यक्ति के लिए सबसे अच्छा अनुभव हो सकता है। इस सुविधा के साथ आप किसी भी एंड्रॉइड, आईफोन और विंडोज फोन से अपने विंडोज पीसी को संचालित कर सकते हैं। यह रिमोट की तरह है लेकिन यह Pc Remote है। हम अपने दैनिक जीवन मे जैसे टीवी रिमोट, एसी रिमोट, फैन रिमोट कई प्रकार के रिमोट का उपयोग करते हैं, लेकिन इस बार हम आपके लिए पीसी रिमोट पेश कर रहे हैं। आप आईफोन से अपने मैक ऐप्पल को भी नियंत्रित कर सकते हैं।

  Windows pc में Unified Pc Remote को कैसे सेट अप करें।

Windows Pc के लिए सबसे पहले Unified Remote Server सॉफ्टवेयर डाउनलोड करें। विंडोज पीसी के लिए यह सॉफ्टवेयर Unified की ऑफिसियल वेबसाइट से डाउनलोड कर सकते हैं।

डाउनलोड होने के बाद इसे अपने कंप्यूटर में इंस्टॉल करें और इसे ब्राउज़र में रन कराए।


अब अपने एंड्रॉइड फोन, आईफोन और विंडोज फोन में Unified Remote एप्लीकेशन डाउनलोड करें। इसे ओपन करके आप अपने पीसी को कंट्रोल कर सकते हैं। सुनिश्चित करें कि आपका कंप्यूटर और मोबाइल एक ही वाईफाई कनेक्शन से जुड़े होने चाहिए । यदि आपके पास वाईफाई डिवाइस नहीं है तो आप लैपटॉप का वाईफाई हॉटस्पॉट ऑन करके Pc Remote Control Software को रन करवा सकते हैं।

Unified Pc Remote control App से आप क्या-क्या कर सकते हैं।

आप अपने VLC media player को नियंत्रित कर सकते हैं।


आप अपने Computer Drive की Files और Folders को Access कर सकते हैं।


आप अपने मोबाइल से विंडोज मीडिया प्लेयर, कंप्यूटर कीबोर्ड और माउस को भी कंट्रोल कर सकते हैं।


कंप्यूटर को ऑन और ऑफ कर सकते हैं।


Also Read- इस तरह पता लगाए आपकी WhatsApp Profile कौन देख रहा है

Monday, 1 October 2018

Whatsapp Profile Kon Kon Dekhta Hai (Kaise Pata Kare)


इस तरह पता लगाए आपकी WhatsApp Profile कौन देख रहा है। कौन आपकी प्रोफाइल पर बार-बार Visit कर रहा है, यह सब जानने के लिए निचे दी गई Steps को फॉलो करे। जो आपको बताएगी कि कौन आपकी प्रोफाइल पिक्चर को बार-बार देख रहा है।

Whatsapp Profile Kon Kon Dekhta Hai ?

क्यों है आवश्यकता?
व्हाट्सएप दुनिया भर के उपयोगकर्ताओं के बीच सबसे लोकप्रिय सोशल मीडिया नेटवर्क में से एक बन गया है। व्हाट्सएप में हर समय नई सुविधाएं लाने के लिए डेवलपर्स कड़ी मेहनत करते हैं। जिसके जरिए आप आसानी से अपने संदेशों की स्थिति और व्हाट्सएप पर ऑनलाइन उपयोगकर्ताओं के बारे में जानकारी की जांच कर सकते हैं, लेकिन कुछ ऐसा है जिसे व्हाट्सएप पर देखने के लिए उपयोगकर्ता उत्सुक रहते है। उनकी व्हाट्सएप प्रोफाइल कौन देख रहा है? व्हाट्सएप पर यह तकनीकी अब तक डेवलपर्स द्वारा उपलब्ध नहीं कराई गई है, लेकिन फिर भी Users ये जानना चाहते है कि उनकी WhatsApp profile कौन देख रहा है। हो सकता है भविष्य में डेवलपर्स द्वारा यह सुविधा व्हाट्सएप में जोड़ दी जाए लेकिन वर्तमान में यह सुविधा व्हाट्सएप पर उपलब्ध नहीं है। लेकिन यूजर्स की उत्सुकता को देखते हुए हम आपको कुछ ऐसे तरीके बता रहे हैं जिनके जरिए आप पता लगा सकते हैं कि व्हाट्सएप प्रोफाइल पर किसने visit किया है।

Step 1. सबसे पहले, अपने एंड्रॉइड स्मार्टफोन पर WhatsApp Viewer ऐप डाउनलोड करें।

Step 2. एक बार डाउनलोड हो जाने पर, ऐप खोलें और इसे इंस्टॉल करें। अब, एप्लीकेशन द्वारा मांगी गई सभी परमिशन को अलाव करें।

Step 3. Contact Access की परमिशन देने के बाद, ऐप आपको उन लोगों की सूची दिखाएगा जिन्होंने पिछले 24 घंटों में आपके व्हाट्सएप प्रोफाइल पर visit किया है।

Step 4. हालांकि, पहले व्यक्ति को अनलॉक करने के लिए, आपको ऐप को रेट करने की आवश्यकता होगी।

तो, इस तरह आप व्हाट्सएप व्यूअर ऐप का उपयोग कर सकते हैं यह जांचने के लिए कि पिछले 24 घंटों में आपके व्हाट्सएप प्रोफाइल पर किसने visit किया है।


Also Read- Paytm Face Login Feature | पेटीएम फेस लॉग इन फीचर